सीतापुर(सिधौली): यूपी के सीतापुर जिले की नगर पंचायत सिधौली की ईओ रेणुका यादव ने कान्हा गौशाला बहादुरपुर का आज अचौक निरीक्षण किया। ईओ ने निरीक्षण करते हुए चारे की गुणवत्ता देखी एवं अन्य व्यवस्थाओं की जांच कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के समय स्वच्छ पेयजल एवं हरे चारे, भूसे, चोकर की पर्याप्त व्यवस्था पाई गई केयरटेकर उपस्थित पाए गए सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।


ईओ ने गौशाला में केयरटेकर सहित मौजूद सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया की गौशाला का अच्छे से ध्यान रखे पशुओं की देखभाल में कोई लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान उन्होंने गायों को रोटी भी खिलाई ।
