मतदान बूथ पर बाटें गये कपड़े के झोले व गीले कूड़े से निर्मित खाद

सीतापुर(सिधौली): प्लास्टिक मुक्त अभियान के अन्तर्गत आज नगर पंचायत सिधौली द्वारा बहादुरपुर स्थित गांधीनगर मतदान बूथ पर मतदाताओं को कपड़े के झोले एवं निकाय के कम्पोस्टिंग पिट सेंटर में गीले कूड़े से निर्मित खाद निःशुल्क वितरित की गई।

ईओ रेणुका यादव ने बताया लोकतंत्र के इस महापर्व पर स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत बूथ को प्लास्टिक मुक्त बूथ घोषित किया गया है। इस मौके पर नगर पंचायत के कार्मिकों द्वारा मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए प्रथम 50 मतदाताओं को कपड़े के झोले और प्रथम 20 मतदाताओं को निकाय के कम्पोस्टिंग पिट सेंटर में गीले कूड़े से निर्मित खाद नि:शुल्क वितरित की गई। इस अवसर पर ईओ रेणुका यादव ने मतदाताओं से अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की।

मतदान के उपरान्त मतदाताओं ने कबाड़ से जुगाड़ थीम से बने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली। सेल्फी प्वाइंट को केले के पत्ते व गाड़ी के टायरों से सजाया गया है। इस मौके पर लिपिक रामसेवक राजपूत, कार्यालय सहायक प्रशांत कुमार मौजूद रहे।

Leave a comment