सीतापुर (सिधौली): जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अनुज सिंह द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जगरूकता अभियान के अंतर्गत 20 मई सोमवार को होने वाले मतदान के लिए सिधौली में इस लोकतंत्र के इस महापर्व को ‘पर्यावरण के लिए RRR जरूरी है’ “और लोक तंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है” के संदेश के साथ मनाने के लिए नगर पंचायत सिधौली की ईओ रेणुका यादव ने कमर कस ली है। इसी कड़ी मे पांचवे चरण में मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सिधौली में मतदान होना है। जहाँ पर नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा ‘कबाड़ से जुगाड़’ थीम पर मतदान केंद्रों को सजाया गया है।


ईओ रेणुका यादव ने बताया है कि कल 20 मई को होने वाले मतदान के लिए नगर पंचायत सिधौली के बूथों को RRR (Reduce Reuse Recycle) की थीम पर सजाया गया। जिसके लिए केले के पत्तों व पुराने टायरों का उपयोग कर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया, निष्प्रयोज्य सामग्री से बने सोफों का उपयोग किया गया एवम आकर्षक रंगोली बनाई गई।

ईओ रेणुका यादव ने मतदाताओं से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर आने तथा जिम्मेदारी और गर्व के साथ मतदान करने का आह्वान किया है।
