सीतापुर(सिधौली): 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने के लिए रेडिको कंपनी एवं तहसील प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु उपलब्ध करायी गयी टी–शर्ट का वितरण आज शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव द्वारा नगर पंचायत सिधौली के सफाई मित्रों को किया गया। 20 मई को पांचवे चरण में 49 सीटों पर मतदान होना है जिसमें सिधौली में भी मोहनलालगंज सीट के लिए मतदान होगा।


इस अवसर पर ईओ रेणुका यादव ने बताया कि टी- शर्ट का वितरण मतदान के प्रतिशत में वृद्धि के लिए किया जा रहा है, जिससे अधिक संख्या में मतदाताओं को वोटिंग के लिए सफाई मित्रों व नगर पंचायत सिधौली के कर्मचारियों द्वारा जागरूक किया जा सके।
