सीतापुर: सोमवार को पिंदर सिंह सिद्धू ने सैंकड़ो किसानों सहित ज्ञापन सौंपकर विद्युत उपखंड अधिकारी हरगांव से कहा कि कल ही हारगांव में हुई थीं प्रधानमंत्री रैली आज हुई बिजली गुल, क्षेत्र के किसानों को उम्मीद थी के प्रधानमंत्री की रैली हरगांव में हुई है तो कम से कम एक हफ्ता तो लाइट की समस्या नहीं रहेगी। विद्युत उप-केंद्र हरगांव का हैदरपुर फीडर पर पिछले दो वर्षों से ओवरलोड चल रहा है, जिसकी लिखित सूचना अधीक्षण अभियंता सीतापुर को पिछले दो वर्षों में कई बार दी जा चुकी सक्षम अधिकारियों ने किसानों से आंदोलन के समय लिखित में यह बात स्वीकार की थी।
दो से तीन माह के अंदर हैदरपुर फीडर पर भार क्षमता का बड़ा ट्रांसफार्मर लगवा कर समस्या का समाधान कराया जाएगा लेकिन 2 वर्ष होने के बावजूद अभी तक किसने की समस्या का समाधान नहीं हुआ जिससे किसानों की फसले सूख रही है, पालतू पशुओं के पीने के लिए पानी भी नहीं है, किसान परेशान है पिछले एक सप्ताह से बिजली नही आ रही जिम्मेदार अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे इसलिए फीडर के सभी किसान आज विद्युत उपकेंद्र हरगांव पर आंदोलन पर बैठे थे। उपकेंद्र अभियंता ने सभी किसानो लिखित आश्वासन देकर आठ आठ घटे विद्युत आपूर्ति देने की बात कही, धरने पर एकत्र सभी किसानो ने कहा की सक्षम अधिकारियों जिम्मेदार बात कर समस्या का समाधान कराएं, यदि एक 20 मई तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होता तो मजबूरन फीडर के सभी किसान , अधीक्षण अभियंता के आवास पर आंदोलन को बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी आंदोलन में मौजूद किसान, ज्ञानी गुरदीप सिंह, हरदेव सिंह, हरपाल सिंह ,जसविंदर सिंह,बबलू प्रजापति, बबलू मिश्रा, अरुण सिंह, जीतपाल सिंह, बॉबी पांडे, टैनी मिश्रा, प्रांजल वर्मा, मयंक मिश्रा, वीरेंद्र यादव, ओमकार मिश्रा, बलवंत सिंह ,मलकीत सिंह, सरबजीत सिंह, आदि सैकड़ो किसान मौजूद रहे।
