5 मई को अयोध्या में पीएम करेंगे रोड शो, अभी से ही स्वागत की तैयारी शुरू

अयोध्या: सुग्रीव किला से लता चौक तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे रोड शो, राम पथ पर लगभग 2 किलोमीटर का होगा रोड शो, अयोध्या धाम में होगा रोड शो, 40 ब्लॉकों में बांटा गया रोड शो का मार्ग, जगह-जगह होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम।

समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा है कि पीएम का पुष्प वर्षा कर जगह-जगह किया जाएगा स्वागत। उनके आगमन से पूर्व ही यहां पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इससे पहले होगी स्वच्छता अभियान की शुरुआत, रोड शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने शुरू की तैयारी, लोकसभा केंद्रीय चुनाव कार्यालय में व्यवस्था प्रमुखों की हुई बैठक, तैयारी को दिया गया अंतिम रूप, 50 मीटर की दूरी पर बनाया गया है एक ब्लॉक, हर ब्लॉक का बनाया गया है एक प्रमुख, ब्लॉक की देखेगा व्यवस्था, महिला किसान व्यापारी सहित समाज के विभिन्न वर्गों के अनुसार बनाए गए हैं ब्लॉक, हर ब्लॉक में सांस्कृतिक कार्यक्रम लाइटिंग साउंड सिस्टम की होगी व्यवस्था, पूरे रोड शो के मार्ग को फूलों से सजाया जाएगा,पूरे मार्ग पर होगी पुष्प वर्षा, रोड शो के तीन स्थलों पर चिकित्सीय व्यवस्था के लिए लगाए जाएंगे कैंप, 5 मई को शाम लगभग 5:00 बजे शुरू होगा पीएम का रोड शो।

रिपोर्ट: वासुदेव यादव

Leave a comment