ऐम एजुकेशनल ग्रुप बाड़ी सिधौली के द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चलाया मतदाता जागरूकता अभियान ‌

सीतापुर: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज सिंह के महत्वाकांक्षी निर्देशन के क्रम में ऐम एजुकेशनल ग्रुप बाड़ी सिधौली के द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें मतदाता जनजागरूकता रैली निकालकर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजनमानस को मत प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। जन जागरूकता नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में कालेज सचिव एडवोकेट एम0एस0 फरीदी, क्राइम इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह ने किया प्रतिभाग। सामान्य लोकसभा निर्वाचन 2024 में वोट प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से ऐम कॉलेज के द्वारा जागरूकता के लिए विशाल जन जागरूकता रैली के आयोजन किया गया।

मतदाता जन जागरूकता रैली को तारिक सिद्दीकी डायरेक्टर ऐम एजुकेशनल ग्रुप ने हरी झंडी दिखाकर कस्बा स्थित ऐम कॉलेज परिसर से रवाना किया। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए क्षेत्र में छात्र-छात्राओं ने लोगों को जगह-जगह मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। जागरूक मतदाता नामक नुक्कड़ नाटक का रजत मिश्रा, तनु शर्मा, दिव्यांशी निषाद, विधाता कुशवाहा, नाजिया सिद्दीकी, शीबा खातून, ललित, सत्येंद्र सिंह यादव, उपासना, मिथिलेश कुमारी ने नुक्कड़ मंचन के माध्यम से मत प्रयोग के महत्व को समझाया। जागरूकता कार्यक्रम संयोजक प्रवक्ता चंद्रशेखर प्रजापति ने कहा कि मतदान से भारत का नव निर्माण होगा, इसलिए भारत के उज्जवल भविष्य के लिए वोट जरूरी है। मताधिकार का प्रयोग लोकतंत्रीय आदर्शों को कार्यरूप में परिणित करने के लिए बहुत जरूरी इसीलिए शत प्रतिशत मतदान करें। काजी जामी ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद है, इसलिए इसे मजबूत करने के लिए इसमें प्रतिभाग करना चाहिए। प्रवक्ता जियाउद्दीन अंसारी कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। तत्पश्चात कई स्थानों पर मेरा वोट मेरी सरकार नामक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लक्ष्मी, अंजना देवी, मोहनी गौतम, शिवा यादव, लक्ष्मी यादव, रितु यादव, प्राची राज गौरव, पिंकी, आयुषी वर्मा, रीता देवी, प्रियंका सिंह यादव स्थानीय लोगों को जागरूक किया।इस मौके पर उप निरीक्षक हिना कौशल उप निरीक्षक भूपेंद्रसिंह मुख्य आरक्षी सुमित यादव आरक्षी संदीप प्रवक्ता संतोष कुमार प्रवक्ता कमलेश कुमार वंदना विश्वकर्मा समेत आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a comment