अज्ञात कारणो से लगी आग साढे चार बीघा गेहूॅ जलकर हुए राख

सीतापुर: मछरेहटा के अंतर्गत ग्राम पंचायत कन्दुवापुर में आज लगभग 03 बजे के आस पास गेहूं के खेत मे आग लग गई जिसमें कई साढे चार बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। जिसमे गांव के लोगों व अन्य गांव के लोगो द्वारा आग पर काबू पाया गया और जिसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। जिसमें मुन्ना लाल पुत्र मैकू लाल व अवधेश कुमार पुत्र रामासरे आदि कई लोगों के गेहूं जल कर राख हो गया। इन लोगा का काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।इसकी सूचना किसानों द्वारा लेखपाल को दी। लेखपाल ने गेहू की जली फसल का आकलन कर बताया कि किसान मुन्ना लाल 2 बीघा व अवधेश कुमार ढाई बीघा गेहूॅ की फसल आग से राख हो गयी है।

Leave a comment