सिक्ख समाज ने धूमधाम से मनाया बैसाखी का पर्व: मरीजों को फल वितरण का आयोजन।

सीतापुर: 325 वां खालसा सृजना दिवस (बैसाखी) का त्योहार सिक्ख समाज द्वारा बड़ी श्रद्धा व धूमधाम के साथ मनाया गया । इस अवसर पर गुरूवार से रविवार तक लगातार दो दिन, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा समिति, सीतापुर द्वारा कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आये रागी जत्थों ने कीर्तन किया। शनिवार को सिक्ख समाज के द्वारा जिला अस्पताल सीतापुर में मरीजों को फल वितरण का आयोजन किया।

बैसाखी उत्सव पर सिख समाज के बड़ी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए। समाज द्वारा कई दिनों इसकी तैयारी की जा रही थी। गुरुद्वारे को आकर्षक रूप से सजाया गया। इस कार्यक्रम में सिक्ख समाज की ओर से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंध सभा के अध्यक्ष हरदीप सिंह, एड. अमरजीत सिंह, हरदेव सिंह, चरनजीत सिंह (रिंकू), प्रदीप सिंह, अमरजीत सिंह सोनू, मीतू जी, चन्द्रप्रीत सिंह, श्री महेन्द्र पाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment