रक्तदान शिविर आयोजित कर जेसीआई लखीमपुर ने जगाई मानव सेवा की अलख

लखीमपुर: चिरपरिचित समाजसेवी संगठन जेसीआई लखीमपुर खीरी द्वारा जिला चिकित्सालय ब्लडबैंक के आवाह्न पर निर्माणाधीन जिला चिकित्सालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। संस्थाध्यक्ष कुमार सिंह के नेतृत्व एवं देव ऋषि नागर व अंकित मित्तल के कुशल निर्देशन में आयोजित इस रक्तदान शिविर में अध्यक्ष कुमार उत्कर्ष, पूर्वाध्यक्ष अमित मिश्रा, देव ऋषि नागर, अमनदीप सिंह राना, रामजी पुरी व आलोक शुक्ला ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

कार्यक्रम में रक्त दाताओं के साथ ऋतिक साहू, शुभम टण्डन, विश्वास सेठ, राहुल माथुर, पूर्वाध्यक्ष सौरभ वर्मा, मीडिया प्रभारी आर्येन्द्र पाल सिंह, ब्लडबैंक से काउन्सलर रति वर्मा, अमित वर्मा, दिलीप कुमार, चन्दन सिंह, सनी राजपूत, विनोद वर्मा,गौरव कश्यप व रामसागर आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment