सीतापुर: बार एसोसिएशन सीतापुर चुनाव को लेकर इन दिनों काफी हलचल है। जिसमे महिला अधिवक्ताओं भी बढ़ चढ़ कर भागीदारी कर रही है। इसी क्रम में महिला अधिवक्ता आरती राय कनिष्ठ उपाध्यक्ष व सविता ने कार्यकारिणी के लिए अपना नामांकन पत्र एल्डर्स कमेटी के वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सौंपा। इस मौके पर अधिवक्ता आरती राय ने कहा कि अधिवक्ता हित के साथ साथ महिला अधिवक्ताओं के बैठने, भोजन करने तथा परिचर्चा करने के लिए बार एसोसिएशन में एक निर्धारित कक्ष का होना अति आवश्यक है, जहां पर शौचालय आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। वही सविता ने कहा कि वह भी अधिवक्ता हित के लिए हर बेहतर प्रयास करेंगी। इस दौरान अधिवक्ता सपना त्रिपाठी, संध्या दीक्षित, सीमा खान, रेनू राज, ऋचा दीक्षित, रिया दीक्षित आदि महिला अधिवक्ताए मौजूद रही।
