भाजपा के कर्मठ नेता दिनेश शर्मा का निधन, शोक की लहर

सीतापुर । भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री अवध प्रान्त/वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश शर्मा का आज निधन हो गया वह 70 वर्ष के थे उनके आकस्मिक निधन से पूरे शहर गाँव से लेकर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई । ज्ञात हो दिनेश शर्मा जी राष्ट्रवाद से वोतपरोत रहकर पूरे जीवन राष्ट्रीय स्वयं सेवक तथा एक भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में सेवाएं देते हुए प्रदेश में योगी और देश मे मोदी सरकार के गठन में महती भूमिका अदा की वह भाजपा को अपनी माँ मानते थे वह वर्षो तक भारतीय जनता पार्टी सीतापुर के महामंत्री रहे । शर्मा को किसी पद का लालच नही था वह पद के बजाय राष्ट्र, समाज तथा जन सामान्य की सेवा करने में ही विश्वास रखते थे । शर्मा ने जन संघ के दौरान जिले में शहर से लेकर गाँव गाँव तक काफी परिश्रम किया । शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता थे जिनका जिले से लेकर अन्य जनपद और प्रदेश व भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से भी काफी मधुर सम्बन्ध में थे नेता मंत्री विधायक सांसद सभी शर्मा का बहुत आदर सम्मान करते थे , शर्मा लोगों की समस्याओं के निदान हेतु विधायक सांसद मंत्रियों से भिड़ भी जाते है लेकिन सभी लोग शर्मा का सम्मान करते है ।शर्मा भरा पूरा परिवार अपने पीछे छोड़ गए हैं । उनका अंतिम दाह संस्कार स्थानीय गोपाल घाट में उनके बड़े पुत्र अमित शर्मा ने मुखाग्नि देकर किया । जहाँ विधायक ,सांसद , मंत्री , जिले सहित प्रदेश के तमाम नेता पत्रकार , ब्यापारी , कार्यवार्ताओ ने श्री शर्मा को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अन्तिम विदाई दी ।

Leave a comment