हरगाँव(सीतापुर) धौरहरा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रेखा अरुण वर्मा ने मंगलवार को विधानसभा हरगाँव के गुरुधपा,रौना, मदनापुर, अख्तियारपुर, रीछिन, बरियाडीह,चाँदपुर,कटियारा, क्योंटी खुर्द, परसेहरा शरीफपुर सहित लगभग एक दर्जन गांवों में नुक्कड़ सभाएँ कर क्षेत्र के विकास व विकसित भारत के लिए तीसरी बार विजयी बनाने के लिए जनता से आशीर्वाद माँगा।
उन्होंने कहा आपके समर्थन और आशीर्वाद ने एक साधारण महिला को राजनीति के क्षितिज पर पहुंचाया है,आपके एक वोट की ताकत से भारत विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर है। धारा 370 चुटकियों में समाप्त कर जम्मू कश्मीर को मुख्यधारा में लाकर वहाँ विकास के नये आयाम लिखे जा रहे हैं, माताओं बहनों को एलपीजी कनेक्शन, शौचालय,आवास दिए तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम भी संसद से पारित करवाकर हमारी माताओं बहनों के लिए संसद एवं राज्य विधानसभओं में 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कर दी तथा मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक की कुप्रथा को एक झटके में खत्म कर उन्हें अधिकार दिए, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सीधे किसानों के खातों में आ रही है, प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना से गरीबों को मुफ्त इलाज मिल रहा है,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से मुफ्त अनाज वितरित किया जा रहा है जिससे हमारे भाई बहन कभी भूखे पेट न सोएं। उन्होंने कहा नुक्कड़ सभाओं में उमड़ी यह भीड़ विपक्षियों के हौसले पस्त कर देगी।
नुक्कड़ सभा में मौजूद क्षेत्रीय विधायक कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने कहा इस बार यहाँ से भाजपा प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित है,प्रत्येक कार्यकर्ता रेखा वर्मा और सुरेश राही बनकर मेहनत करे और इस सीट से 80 प्रतिशत मत पाने का लक्ष्य रखकर ऐतिहासिक विजय दिलाने का संकल्प ले। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश वर्मा, चेयरमैन गफ्फार खाँ, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, अनुराग मिश्र,भाजपा जिलामंत्री उदित बाजपेई, पंडित चन्द्रशेखर मिश्र,हरीश मिश्र प्रशांत मिश्र, मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल, प्रधान वीरेन्द्र मिश्र बच्चा, अंकित सिंह, त्रिभुवन वर्मा, योगेश वर्मा, अनुपम सिंह, हरदेव सिंह, शेरा सिंह, इजरायल सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
