सीतापुर: सनातन ब्राह्मण समाज की ओर से शहर के सुदर्शन गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथी में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला व पूर्व पचायत उपाध्यक्ष मुनेन्द्र अवस्थी व अन्य अतिथी में धर्म गुरु आशीष शास्त्री रहे। अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र व पटका पहना कर किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष आकाश राय व अभय श्रीवास्तव ने किया। समारोह का शुभारम्भ जिला अध्यक्ष दिनेश मिश्रा व अध्यक्ष महिला शशिकला मिश्रा व संरक्षक विश्वम्भर दयाल तिवारी ने भगवान परशुराम के पूजन अर्चन व उदघोष के साथ किया। समारोह के दौरान तत्सत सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने गीत, नृत्य व काव्य पाठ करके कार्यक्रम को रंग मय कर दिया, वही कवि अरुणेश मिश्रा, अरुण शर्मा बेधड़क ने कविता पाठ कर उपस्थित लोगो को खूब हसाया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथी भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव ही समाज को दिशा दिखाने का कार्य किया है। पूर्व पचायत उपाध्यक्ष मुनेन्द्र अवस्थी ने ब्राह्मण समाज के लोगों से अपील की कि वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए कार्य करें। सम्मान समारोह के दौरान मंडल अध्यक्ष राम दत्त मिश्रा, व्यवस्थापक कमलेश पाण्डेय मंडल उपाध्यक्ष आकाश राय, मंडल कोषाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, अध्यक्ष महिला शशिकला मिश्रा, महामंत्री अजय मिश्रा, नगर अध्यक्ष प्रेम लता बाजपाई, शशिकान्ति तिवारी, वीरू मिश्रा, शिव गोपाल बाजपाई, पंकज पाण्डेय, डॉ वेद प्रकाश त्रिपाठी, कृष्ण बिहारी अवस्थी, कैलाश शुक्ल, जीवेश रत्न तिवारी, उमेश कुमार मिश्रा, विनीत त्रिवेदी, राम शंकर मिश्रा, कन्हैया लाल शुक्ल, राजेश तिवारी, शिव बालक त्रिवेदी, सावित्री, सुषमा त्रिवेदी, श्याम सुन्दर, आकाश मिश्रा आदि को संरक्षक विश्वम्भर दयाल तिवारी व अतिथीयो के द्धारा माल्यार्पण कर व अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष दिनेश मिश्रा के द्धारा सभी का आभार ज्ञापित किया गया। इस दौरान राकेश त्रिपाठी, विजय कुमार शुक्ल, संजय पाण्डेय, अम्ब्रीश दीक्षित, सीमा बाजपाई, कविता पाण्डेय, मधु पाण्डेय, प्रमोद तिवारी, नैमिष रत्न तिवारी, उदित बाजपाई, विपुल सिंह, सुरेश दीक्षित, विश्राम सागर राठौर, जया सिंह, जूही जायसवाल, आयुषी पाण्डेय, विनीत दीक्षित, शिव कुमार शास्त्री, संजय शुक्ला, मनोज तिवारी आदि उपस्थित रहे।
