अस्थाई गौशाला में की गई हरे चारे व भूसे की व्यवस्था

सीतापुर (पैंतेपुर) : नगर पंचायत पैंतेपुर की वार्ड कोठी में बनी अस्थायी गौशाला का शनिवार को नवागत अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने निरिक्षण किया था। जिसके बाद ईओ ने गौशाला की बदहाल व्यवस्था को लेकर गौशाला प्रभारी सहित केयर टेकरो को फटकार लगाई थी और एक दिन का वेतन रोकते हुए अस्थायी गोशाला की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे।

जिसके बाद गौशाला में बीते दिनों साफ-सफाई कराई गयी थी। वही गोशाला में तत्काल प्रभाव से भूसा, हरा चारा व पानी की व्यवस्था की गई। इसी क्रम में आज पैंतेपुर नगर पंचायत की कोठी वार्ड स्थित अस्थाई गौशाला में पशुओं को भूसा-चोकर व हरा चारा दिया गया।

Leave a comment