बेटियाँ फाउंडेशन की मासिक सभा मे होली मिलन समारोह

मेरठ: बेटियां फाउंडेशन की मासिक सभा के साथ शास्त्री नगर सेक्टर 2 में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष डॉ क्षमा चौहान द्वारा किया गया ।

होली मिलन समारोह मे सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली के बधाई दी और कहा कि हमारी संस्था एक परिवार की तरह कार्य करती है और समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करती रहेगी। इस अवसर पर सुधा अरोड़ा, मंजुला शर्मा, लक्ष्मी बिंदल, कुसुम मित्तल, विनीता, दीप्ति, अंजु पांडेय, अमिता अरोड़ा, शिवकुमारी, बबिता आदि उपस्थित रहे ।

Leave a comment