आईएएस अधिकारी दीपक कुमार होंगे उत्तर प्रदेश के नए गृह सचिव

लखनऊ: चुनाव आयोग ने गृह सचिव संजय प्रसाद को हटा दिया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन नाम चुनाव आयोग को भेजे थे। जिसमें आईएएस अधिकारी दीपक कुमार को चुनाव आयोग की तरफ से गृह सचिव बनने का आदेश दिया गया है। सीनियर आईएएस अधिकारी दीपक कुमार यूपी के गृह विभाग के एसीएस बनाए गए हैं। दीपक कुमार 1990 बैच के हैं और अभी वित्त विभाग के प्रमुख हैं। दीपक अब गृह विभाग के प्रमुख होंगे। संजय प्रसाद को चुनाव आयोग के आदेश के बाद कल देर रात हटा दिया गया था।

Leave a comment