आचार संहिता लागू होते ही नगर पंचायत सिधौली में हटाए गये पोस्टर-बैनर

सिधौली, सीतापुर: लोकसभा चुनाव -2024 की तारीखों का ऐलन होते ही आदर्श संहिता भी लागू हो गई जिसका अनुपालन करते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर नगर पंचायत सिधौली में आसपास सार्वजनिक स्थानों पर लगी चुनाव प्रचार सामग्री को हटाने का सिलसिला शुरू हो गया है।

आज शनिवार को जैसे ही लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ वैसे ही ईओ रेणुका यादव की अगुवाई में निकली नगर पंचायत एंव तहसील प्रशासन की टीम ने सड़क किनारे लगे राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर को हटवाना शुरू कर दिया है। इस दौरान नगर पंचायत एवं तहसील प्रशासन के नेतृत्व में गठित टीम ने जेसीबी की मदद से दीवारों, खंभों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टर-बैनर हटवाए। प्रशासन ने बिना अनुमति किसी भी राजनीतिक दलों के पोस्टर लगाने पर रोक लगा दी है। ईओ रेणुका यादव ने हिदायत दी है कि बिना अनुमति के कोई भी राजनीतिक दल पोस्टर बैनर न लगाये। उन्होंने कहा यह अभियान आगे भी चलेगा।

Leave a comment