ईओ रेणुका यादव ने सफाई मित्रों के साथ किया तहरीर भोज
सिधौली/सीतापुर- नगर पंचायत सिधौली में दिन रात शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने में जुटे हुए सफाई मित्रों के सम्मान में शनिवार को तहरीर भोज का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष गंगाराम राजपूत एवं ईओ रेणुका यादव द्वारा सफाई मित्रों को भोजन कराया गया एवम उपहार प्रदान किए गए।


इस अवसर पर ईओ रेणुका यादव ने सफाई मित्रों के साथ बैठ कर तहरी भोज किया। इस दौरान ईओ रेणुका यादव ने कहा नगर को सुंदर, साफ व स्वच्छ बनाने में नगर पंचायत के सफाई मित्रों को अहम योगदान हैं। नगर पंचायत के सफाई मित्र भी एक तरह से हमारे परिवार का ही हिस्सा हैं। हम स्वच्छ वातावरण में सांस ले सके। इसके लिए हमारे ये सफाई मित्र नगर को साफ व स्वच्छ बनाकर स्वच्छ वातावरण बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार प्रथम आलोक कुमार , नायब तहसीलदार द्वितीय शशिबाला, समस्त सभासदगण, नगर पंचायत सिधौली के सभ्रांत नागरिक व नगर पंचायत सिधौली के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
