जिला अस्पताल में गुड्डा गुड्डी बोर्ड का शुभ आरंभ

सीतापुर: निदेशालय महिला कल्याण विभाग के निर्देशानुसार सखी वन स्टॉप सेंटर सीतापुर में ब्लाक प्रमुख कल्पना वर्मा जनप्रतिनिधियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, ब्लॉक प्रमुख कल्पना वर्मा द्वारा महिला जिला अस्पताल में गुड्डा गुड्डी बोर्ड का शुभ आरंभ किया गया, साथ ही वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया तथा शेल्टर होम में अल्पावासित पीड़िताओं से बातचीत की गई अल्पावासित पीड़िताओं से उनकी समस्याओं व वन स्टॉप सेंटर में मिल रही सेवाओं के विषय में पूछताछ की पीड़िताओं ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को महोदया से साझा किया व वन सेंटर में मिल रही सेवाओं को संतोषजनक बताया।

इसी के साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल द्वारा वन स्टॉप सेंटर द्वारा दी जा रही सहायता व सेवाओं के विषय में विस्तारपूर्वक बताया गया । जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं जैसे- कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, स्पांसरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों के संदर्भ में जानकारी दी गई, सेंटर की संचालिका दीपिका नाग व अन्य स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे ।

Leave a comment