मैनपुरी: गुरुवार को भाजपा नेता व उत्तर मध्य रेलवे बोर्ड के सदस्य अशोक कुमार मैनपुरी पहुंचे। जहां कुरावली रोड पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल- माला पहनकर उनका भव्य स्वागत किया गया उत्तर मध्य रेलवे बोर्ड के सदस्य अशोक कुमार मैनपुरी में पत्रकारों से मुखातिब हुए।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा नेता अशोक कुमार ने विरोधियों पर जमकर हमला बोला और मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने किसान आंदोलन को राजनीतिक पार्टियों द्वारा किसानों को गुमराह करने का षड्यंत्र बताया है, और पत्रकारों के कई तीखे सवालों का जवाब भी दिये। मौके पर भाजपा पूर्व अध्यक्ष राजकुमार यादव, डॉक्टर कैलाश राव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और जिन्दाबाद के नारे लगाये।
