स्वच्छ बसंत प्रतियोगिता के अन्तर्गत नगर पंचायत सिधौली के कार्यालय का सौंदर्यीकरण

सीतापुर(सिधौली): स्वच्छ बसंत प्रतियोगिता के अन्तर्गत नगर पंचायत सिधौली कार्यालय का सौंदर्यीकरण किया गया। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गंगाराम राजपूत ने पहुँच कर सौंदर्यीकरण के कार्य का निरिक्षण किया। इस दौरान चेयरमैन गंगाराम राजपूत ने पुराने टायर एंव अनुपयोगी कूड़ा गाड़ी से बनाएं गये सौफे पर बैठ कर सौंदर्यीकरण कार्य की देखरेख की।

स्वच्छ बसंत प्रतियोगिता के अन्तर्गत नगर पंचायत सिधौली कार्यालय में रखें पुराने गमलों को पेंट करते हुये नये पौधो को लगाया गया‌। नगर पंचायत कार्यालय पर रंगोली बनाकर स्वच्छ वातावरण रखने का संदेश दिया गया।

स्वच्छ बसंत प्रतियोगिता के लिए ईओ रेणुका यादव द्वारा नगर पंचायत सिधौली के लोगों को अपने घरों में बागीचा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ईओ द्वारा लोगों से पॉलीथीन का उपयोग न करने की अपील भी की जा रही है।

Leave a comment