देवीपाटन मंडल से बीडी मिश्रा अध्यक्ष व पीएसपीएस के अनूप सिंह संयोजक और दिलीप यादव सहसंयोजक नामित
गोंडा: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संयुक्त संघर्ष संचालन समिति S4 ने उत्तर प्रदेश के समस्त मंडलों में पदाधिकारी की सूची आज जारी कर दी है जिसके क्रम में आगरा मंडल से सत्यवान सिंह को अध्यक्ष एवं वीरेंद्र छोकर को संयोजक व राजीव कटारा को सहसंयोजक बनाया गया।
संयोजक अयोध्या मंडल श्याम जी वर्मा

संयोजक देवीपाटन मंडल अनूप सिंह

सहसंयोजक देवीपाटन मंडल दिलीप यादव

देवी पाटन मंडल से SEJC संगठन के बी डी मिश्रा को अध्यक्ष व PSPSA संगठन के अनूप सिंह को संयोजक व दिलीप यादव को सहसंयोजक पद की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही अलीगढ़ मंडल से संगठन MS के सुखबीर सिंह को अध्यक्ष, SM संगठन से सुरेश यादव को संयोजक व PSPSA के अरविंद कुमार शर्मा सहसंयोजक, अयोध्या मंडल से PSPSA के श्याम जी वर्मा को संयोजक व SEJC के कृपा शंकर चौधरी को अध्यक्ष बनाया गया, बरेली मंडल से MS के आशीष गंगवार को अध्यक्ष और PSPSA के गोविंद गंगवार को संयोजक तथा SEJC के हरीश गंगवार को सहसंयोजक बनाया गया, मेरठ मंडल से विकास कुमार राणा अध्यक्ष, विपेन्द्र यादव संयोजक PSPSA की अभिलाषा चौधरी को सहसंयोजक बनाया गया।
लखनऊ मंडल से मयंक सक्सेना अध्यक्ष, मंसूर आलम अंसारी संयोजक, MS के ज्ञान प्रकाश PSPSA के मदन गोपाल, जया बिष्ट, उदय प्रताप सिंह सहसंयोजक।
गोरखपुर मंडल से स्वतंत्र तिवारी अध्यक्ष, अरविंद सिंह संयोजक, पंकज राजपूत सहसंयोजक, विंध्याचल मंडल से प्यारेलाल अध्यक्ष, पीएसपीएसए के आनंद सिंह संयोजक, MS के अजय बस्ती मंडल से SEJC के रमेश मिश्रा अध्यक्ष, अतुल पांडे संयोजक SEJC अरुण पांडे सहसंयोजक, चित्रकूट मंडल SEJC कमलेश पांडे संरक्षक, अजीत सिंह संयोजक, इंद्रसेन यादव सहसंयोजक बनाए गए।
सभी नामित पदाधिकारी को प्रदेश संगठन द्वारा मंडल इकाइयों के विस्तारीकरण के लिए कहा गया एवं संगठन द्वारा 22 फरवरी को मंडल स्तर एवं 20 मार्च को प्रदेश स्तर के आंदोलन कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया।
