सीतापुर : नगर पंचायत तम्बौर द्वारा बेजूबानो के लिए रोटी वैन का संचालन किया जा रहा है । नगर पंचायत अध्यक्ष तय्यबून निशा और प्रतिनिधि दानिश खान की इस अभिनव पहल की चर्चाएं नगर क्षेत्र के साथ- साथ पूरे जिले में हो रही है। उनकी इस पहल में अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार गौतम का भी सराहनीय योगदान है।




नगर पंचायत तम्बौर प्रतिनिधि दानिश खान का कहना है कि इस ‘रोटी वैन” में कोई भी व्यक्ति अन्नदान कर सकता है। इसके अलावा जहां पर खाना ज्यादा बन गया है या बच गया है, वह व्यक्ति भी इस रोटी वैन को दे सकता है। दानिश खान कहते हैं कि आवारा पशुवों की एक बड़ी समस्या है, लोग गैर दुधारु जानवरो के लिए बिना कोई चारे-पानी खाने के इंतजाम के उन्हे आवारा छोड़ देते है, जिससे भोजन की तलाश मे वो इधर उधर भटकते रहते है उधर बहुत से लोग अपने घरो का बचा खाना, मंडी मे लोग टूटी सब्जियां, गल गये फल आदि कूड़ेदान मे फेंक् कर उन्हे बर्बाद कर देते है, ऐसे मे नगर पंचायत ने रोटी वैन की पहल की है जो लोगो के घरो से बचा खाना और मंडी से टूटी सब्जी- फल आदि एकत्र कर निर्धारित स्थानों पर जानवरो के लिए भोजन की व्यवस्था करेगी। इससे निर्धारित स्थल और धीरे-धीरे निर्धारित समय पर जानवर स्वय एकत्र हो जाएंगे और उनके भोजन का समुचित प्रबंध होने से आवारा जानवरो की समस्या पर बड़ा नियंत्रण हो सकेगा ।
