भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठिता को मुंशीगंज के जनकपुरी मोहल्ला वासियों ने हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया।
सीतापुर। शहर के मुंशीगंज स्थित मोहल्ला जनकपुरी के वासियों ने अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठित आयोजन को बहुत हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया। शिव मंदिर में भोर से ही रामधुन से पूरा जनकपुरी गुंजायमान रहा। जिसके बाद शाम होने पर मोहल्ले की महिलाएं द्वारा 108 दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। दीपक के प्रकाश से संपूर्ण मंदिर परिसर प्रकाशमय हो उठा।
प्रदीप राय, विजय अवस्थी, सतीश सक्सेना, मनोज मिश्रा, अमित मिश्रा, प्रवीन अवस्थी, अतुल विश्वकर्मा, सचिन त्रिपाठी, आकाश राय द्वारा भगवान श्रीराम पूजन के साथ सुंदरकांड़ पाठ का आयोजन प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम संपन्न होने पर बूंदी आदि का प्रसाद वितरित किया गया। समापन में आयोजक हर्षित मिश्रा, रितिक वर्मा, सूरज राय, धीरेंद्र पाण्डेय, कौशल वर्मा, पंकज सक्सेना, तरूण राठौर, सनी निषाद, अनूप त्रिपाठी, धीरज श्रीवास्तव, अंकित, गौरव व सौरभ श्रीवास्तव ने भगवान श्रीराम मंदिर के चित्र व पत्रक उपस्थित श्रद्धालुओं को वितरित किए।
