दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल दिल्ली के प्रभारी अशोक कुमार को केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की संस्तुति पर केंद्रीय नेतृत्व द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है।
उनके मनोनयन पर राष्ट्रीय महामंत्री राष्ट्रीय पशु सुरक्षा संघ पंकज ठाकुर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाजपा विजय यादव, भाजपा किसान यूनियन महा सचिव हृदेश ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष एजेएफसी उत्तर प्रदेश शैलेंद्र यादव आदि ने बधाई दी।

