नगर पंचायत सिधौली में निकाली ‌गई थैला रैली, एसडीएम ने दिखाई हरी झंडी

सीतापुर: आज नगर पंचायत सिधौली में स्वच्छ तीर्थ कार्यक्रम के अंतर्गत श्री राम उत्सव को प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छ मनाए जाने हेतु नगर पंचायत के सफाई मित्रों द्वारा थैला रैली निकाली गई ।

श्रीराम उत्सव को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए निकाली थैला रैली

इस मौके पर उप जिलाधिकारी सिधौली अनील रस्तोगी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया।

थैला रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसडीएम सिधौली

ईओ रेणुका यादव ने बाजार को प्लास्टिक मुक्त बनाने की शपथ दिलाई। उनहोंने कहा कि पर्यावरण के प्रति सभी को सजग करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। पर्यावरण को असंतुलित करने में पॉलिथीन एक प्रमुख कारक है।

यह रैली तहसील मार्ग से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई। इस अवसर पर सभी सफाई मित्रों द्वारा अपने-अपने घर से थैला लाकर लोगों को प्लास्टिक प्रयोग न करने हेतु आवाहन किया गया।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष, सिधौली तहसीलदार, सिधौली नायब तहसीलदार, सिधौली नगर के समस्त सभासदगण के साथ-साथ व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment