सीतापुर: सिधौली से भाजपा विधायक मनीष रावत द्वारा नगर के वार्ड नरोत्तम नगर दक्षिणी स्थित महर्षि वाल्मीकि मन्दिर में स्वच्छ तीर्थ अभियान के अन्तर्गत साफ- सफाई की गई।
आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। इस शुभ अवसर पर प्रदेश में उत्सव का वातावरण है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने “स्वच्छ तीर्थ अभियान“ का आगाज किया है। धार्मिक व पवित्र स्थलों को साफ और कचरा मुक्त रखने, मंदिरों और प्रमुख तीर्थ स्थलों में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था करने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की गई है। जिसके तहत देशभर में 14 जनवरी से 21 जनवरी तक स्वच्छता अभियान के द्वारा मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर सफाई किया जाना है।

इसी क्रम में नगर पंचायत सिधौली में आज महर्षि वाल्मीकि मंदिर से सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें सिधौली विधायक मनीष रावत, मंडल अध्यक्ष भाजपा राकेश पाण्डेय, नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा राम राजपूत, अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव एंव नगर पंचायत के कर्मचारीयों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव द्वारा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया ।
