आईवी चैलेजर्स एवम् आईवी रॉयल्स ने जीते मुकाबला।

फिरोजाबाद: आज आईवी इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन विद्यालय के क्रिकेट ग्राउंड में कराया गया । जिसमें आईवी इंडियन, आईवी रॉयल्स, आईवी नाइट राइडर्स एवं आईवी चैलेजर्स ने प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री रणविजय सिंह जी के द्वारा फीता काटकर एवम् खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया ।

उन्होंने कहा कि यह एक अनोखी पहल है इससे अभिभावक को भी मौका मिलता है अपनी प्रतिभा को दिखाने का इस तरीके के आयोजन होते रहने चाहिए । पहला मैच आईवी इंडियंस वर्सेस आईवी चैलेंजर्स के मध्य खेला गया । जिसमें आईवी चैलेजर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया । आईवी इंडियंस ने निर्धारित 12 ओवरों में 9 विकेट खोलकर 103 रनों का लक्ष्य रखा । जिसमें बल्लेबाज मनीष ने 26 गेंद में 51 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली उसका बखूबी साथ विमल राठौर ने 19 रन बनाकर निभाया। आईवी चैलेजर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए बजरंग ने शानदार 3 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा साथ ही शिव कुमार ने 2 विकेट प्राप्त किए । लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईवी चैलेंजर्स ने 10 विकेट से यह मैच जीत लिया । जिसमें बजरंग ने ताबड़तोड़ 57 रनों की शानदार पारी खेली उनका बखूबी साथ निभाते हुए जय सिंह ने 39 रनों की परी खेली । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बजरंग को प्रदान किया गया ।

दूसरा मैच आईवी नाइट राइडर्स वर्सेस आईवी सुपर किंग के मध्य खेला गया।

आईवी सुपर किंग के कप्तान विकास श्रोत्रिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। नाइट राइडर्स ने निर्धारित 12 ओवरों में 7 विकेट होकर 140 रन का विशाल लक्ष्य रखा । जिसमें ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए जितेंद्र बघेल ने नाबाद 33 रनों की पारी खेली उनका बखूबी साथ प्रेम सिंह 31 एव शकील अहमद 29 की पारी खेलकर दिया । सुपर किंग की तरफ से गेंदबाजी करते हुए चंद्रकांत कुशवाहा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 खिलाड़ियों को पवेलियन वापस भेजा साथ ही विकास श्रोत्रिया ने 3 विकेट लेकर दिया । लक्ष्य का पीछा करने उतरे सुपर किंग के बल्लेबाज निर्धारित 12 ओवरों में 9 विकेट होकर 109 रन बना सके । जिसमें विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए रोहतास चौधरी ने 8 छक्को की मदद से 69 रनों की पारी खेली । गेंदबाजी में पवन चौधरी ने 3,दिनेश ने 3 विकेट प्राप्त किए।नाइट राइडर्स ने 21 रनों से मैच जीत लिया ।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार 69 रनों की पारी के लिए रोहतास चौधरी को दिया गया ।

विद्यालय की प्रधानाचार्य नंदिनी यादव के द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया साथ ही सभी अभिभावक एवं खिलाड़ियों का धन्यवाद ज्ञापित किया । कल आईवी चैलेंज एवं आईवी नाइट राइडर्स के मध्य फाइनल मुकाबला खेला जाएगा । मैच के दौरान अंपायर नीरज तेज एवं विवेक राजपूत स्कोर सचिन कुमार एवं नंदिनी शर्मा रहे ।

Leave a comment