सीतापुर – आज इंटरनेशनल यूथ डे के अवसर पर नगर पंचायत सिधौली द्वारा “Yodhya- यूनाइट फॉर स्वच्छ अयोध्या अभियान के अंतर्गत वार्ड बहादुरपुर स्थित कबाड़ से जुगाड़ पार्क में नगर पंचायत के स्वच्छता कर्मियों एवं वार्ड संख्या एक के बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला बनाते हुए रैली निकाली गई। और लोगों को स्वच्छता तथा पॉलिथीन का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया गया ।
नगर पंचायत सिधौली द्वारा आज युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की 161 वीं जयंती पर बहादुरपुर स्थित कबाड़ से जुगाड़ पार्क में एक मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया । इस दौरान नगर पंचायत के स्वच्छता कर्मियों व वार्ड संख्या 1 के बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाई और स्वच्छता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को यह संदेश भी दिया गया कि वे जब भी अयोध्या जायेंगे तो अयोध्या को स्वच्छ अयोध्या बनाने मे पूर्ण सहयोग करेंगे।

इस अवसर ईओ रेणुका यादव ने लोगों से नगर पंचायत सिधौली को स्वच्छता बनाये रखने तथा पॉलीथिन का उपयोग न करने की अपील की। उन्होंने कहा स्वच्छता हमारे जीवन का आधार है स्वच्छ रह कर ही हम स्वस्थ रह सकते हैं । उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने लोगों में राष्ट्रीयता की भावना भी जागृत की और आध्यात्म के साथ समाज सुधार का काम भी किया। वे समाज सुधार के लिए शिक्षा की शक्ति में यकीन करते थे और चरित्र निर्माण व मूल्य आधारित शिक्षा के महत्व पर बल देते थे।
