सर्दी से बचने के लिए गौशाला के केयर टेकरो को ईओ रेणुका यादव ने बांटे जैकेट

डीएम अनुज सिंह द्वारा गौशाला के केयरटेकरो हेतु प्रदान किए गए जैकेटो का बहादुरपुर स्थित कान्हा गौशाला में ईओ रेणुका यादव ने किया वितरण।

सीतापुर (सिधौली) : शीत लहर एवं कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए कान्हा गौशाला के केयरटेकरो को आज डीएम अनुज सिंह द्वारा प्रदान किए गए जैकटो का वितरण वार्ड बहादुरपुर स्थित कान्हा गौशाला में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सिधौली रेणुका यादव द्वारा किया गया। अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव के हाथों जैकेट पाकर केयरटेकरो के चेहरे खुशी से खिल उठे। जैकेट पाकर केयरटेकरो ने अधिशासी अधिकारी का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने बताया केयरटेकरो को ठंड के प्रकोप से बचाव हेतु जिलाधिकारी के द्वारा प्रदान किए गए जैकटो का वितरण आज किया गया और गौशाला में विशेष सफाई अभियान चलाया गया एवं केयरटेकरो को साफ-सफाई हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

Leave a comment