समाज एकजुट होकर सेवा कार्य करें तो ही जरूरतमंद लाभार्थियों को लाभ मिलेगा- अंजू पांडे
मेरठः बेटियां फाउंडेशन द्वारा नव वर्ष 2024 का कार्यकारिणी द्वारा समाज की सेवा करते हुए जश्न मनाया गया और आगामी कार्यों की रूपरेखा बनाई अध्यक्ष अंजु पांडेय ने 2023 में किए गए कार्यों की समीक्षा की व सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उन बच्चों को चिन्हित किया गया जो आरटीई और स्पॉन्सरशिप योजना में लाभार्थी बन सकते हैं जरूरतमंद लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए विस्तार से बताया गया। बेटियाँ फाउंडेशन सर्दी में हर उस जरूरतमंदों की मदद कर रही है जिनको ठंड से बचाना है l दिसंबर माह से कई बार शहर के अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाकर जरूरतमंदों को शॉल, कंबल, गर्म कपड़े, चादर आदि दिये जा रहे हैं साथ में बच्चों व महिलाओं को खिलौने और अन्य सेवा दी जा रही है ।


आज भी शास्त्री नगर, पीवीएस माल पर रिक्शा चलाने वालो को गर्म कोट का वितरण किया गया। संस्था की इस मुहिम से संस्था सदस्य बबीता, कुसुम, अमिता अरोड़ा, शिव कुमारी, दीप्ति, विनीता, सुधा अरोड़ा आदि का सहयोग मिल रहा है साथ ही समाज के अन्य समाजसेवी भी बेटियां फाउंडेशन के इस पुनीत कार्य में हर जरूरतमंद की सेवा के लिए साथ दे रहे हैं विशेष रूप से अरोड़ा गारमेंट्स के सहयोग पर बेटियाँ फाउंडेशन उनका आभार धन्यवाद प्रकट करती हैं। साथ ही उपाध्यक्ष डॉ क्षमा चौहान ने प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष मे श्री राम जी की कलश शोभा यात्रा निकालने का प्रस्ताव रखा जिसमे सभी सदस्यों ने सहमति जताई ।
