ईओ रेणुका यादव ने किया एमआरएफ सेंटर एवम कंपोस्टिंग पिट सेंटर का निरीक्षण

एमआरएफ सेंटर में कचरे की छंटनी कर बनाई जा रही कंपोस्ट: ईओ रेणुका यादव

सीतापुर/सिधौली: अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने आज गुरुवार को नगर पंचायत सिधौली के बहादुरपुर वार्ड में बने एमआरएफ सेंटर एवमं कंपोस्टिंग पिट का निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने केयर टेकर को कूड़े के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने बताया कि नगर पंचायत सिधौली में एसएलआरएम (ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन) योजना के अंतर्गत कूड़ा निस्तारण के लिए एमआरएफ (कचरा संग्रहण केंद्र) सेंटर संचालित किया जा रहा है। जहां नगर से एकत्र किए जाने वाले कूड़े से विभिन्न प्रकार के अपशिष्ट निकालकर उन्हें पृथक किया जाता है इसके बाद हरे व गीले कूड़े से खाद बनायी जा रही हैं। कम्पोस्ट खाद तैयार कर बिक्री की जाएगी। इससे नगर पंचायत की आय बढ़ेगी।

Leave a comment