सीतापुर: 3 जनवरी को सेठ ब्रज किशोर टण्डन सम्पत्ति ट्रस्ट के ट्रस्ट कर्ता के निर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्ट भवन में मुख्य अतिथि जिला रोजगार अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने उपस्थित युवाओं और युवतियों को सम्बोधित करते हुए कहा नौकरी के लिए पढ़ाई में ग्रुप डिस्कशन और इतिहास, भूगोल साइंस की तैयारी व अपने कांसेप्ट पर ध्यान रखना चाहिए इससे प्रतिस्पर्धाओं में सफलता का प्रतिशत बढ़ सकता है।
इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी ने ट्रस्ट के समाज और शिक्षा क्षेत्र में प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शीतकालीन अवधि में बड़ी संख्या में कम्बल वितरण तो नारायण सेवा के समान है। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष शोभित टण्डन ने ट्रस्ट कर्ता के समाज के विजन को विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि शिक्षा और गरीबों की सहायता शादी बगैरह में यथासम्भव सहयोग का प्रयास और बिल्डिंग का रखरखाव मुख्य रूप से सामने रखकर कार्य किया जाता है। ट्रस्ट में स्थित मन्दिर की गरिमा को भी उच्च तरजीह दी जाती है।

ट्रस्ट सचिव हारिस कमाल अयूबी ने ट्रस्ट की निरतरता पर जानकारी दी। आई आई टी के प्राचार्य अवधेश सिंह ने बच्चो को अनुशासन और निरन्तर शिक्षा पर जोर दिया। डाक्टर रामस्वरूप टण्डन ने अपने उद्बोधन में मथुरा में सैनिक एकेडमी खुलने और छात्राओं के रुझान पर सन्तोष व्यक्त किया। डाक्टर रामस्वरूप टण्डन ने ट्रस्ट के अध्यक्ष शोभित टण्डन की ट्रस्ट के प्रति जबाबदेही और अनुशासन की भावना की सराहना की। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष भगवती गुप्ता जी ने ट्रस्ट की तरफ से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।ट्रस्टी मुनेंद्र पाल सिंह ने कार्यक्रम संयोजन किया। ट्रस्ट उपाध्यक्ष सुशील कुमार पांडे ने आये हुए गणमान्य लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में 151 कम्बल वितरित किये गए व भोजन व्यवस्था की गई।
इस मौके पर ब्रजेश रस्तोगी, रामलखन, राजीव वाधवानी, लतीफ अंसारी, मनोज यादव दीक्षा कोचिंग के संचालक भी उपस्थित रहे।
