नव वर्ष पर बच्चों के लिए पिकनिक का केन्द्र रहा कबाड़ से जुगाड़ द्वारा बना पार्क : रेणुका यादव
सीतापुर (सिधौली): नगर पंचायत सिधौली में नये साल पर बच्चों ने कबाड़ से जुगाड़ द्वारा बने पार्क का रुख किया। जहाँ उन्होंने पिकनिक मना कर नया साल मनाया। जहाँ बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया।
बच्चों ने सेल्फी पाइंट पर सेल्फी लेकर अपने नये साल को यादगार बनाया। वर्ष 2024 के आज पहले दिन सिधौली के इकलोते पार्क में बच्चों की खूब भीड़ उमड़ी। पार्क में नए साल को यादगार बनाने के लिए म्यूजिक सिस्टम लगाया गया था। जिस पर बच्चों ने डांस कर जमकर मस्ती की। नया साल मनाने का बच्चों में इतना जोश था कि ठंड की परवाह कि बिना ही वे घरों से निकले और इस दिन को यादगार बनाया।




इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने बताया कि नगर पंचायत सिधौली में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत बनाया गया यह पार्क धीरे-धीरे पब्लिक में एक खास पहचान बन रहा हैं, नगर पंचायत सिधौली में कोई भी पार्क नहीं था। नगर पंचायत द्वारा प्रारंभ किए गए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एवं सोर्स सेग्रीगेशन के साथ-साथ जन सहभागिता का परिणाम यह पार्क आज अंतर्राष्ट्रीय नववर्ष के अवसर पर नगर पंचायत सिधौली के बच्चों के लिए पिकनिक का एक केंद्र रहा ।


इस पार्क के बनने से बच्चों को पिकनिक मनाने के लिए एक स्थान मिला। यह पार्क पूर्णतया निशुल्क है लेकिन इसको मेंटेन करने की जिम्मेदारी हम सब की है। उन्होंने बताया इस पार्क को बनाने के लिए निवारण सेवा समिति के अध्यक्ष संदीप मिश्रा एवं उनकी टीम, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि गुरु, कार्यालय सहायक प्रशांत कुमार एवं चंद्रबाबू रस्तोगी का खासा योगदान रहा।
