पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से पूरे हिन्दुस्तान को विकास की गति मिली : रेखा वर्मा

महोली/सीतापुर: 2014 तक जो भी गैर भाजपा सरकारें रहीं हैं। उनके द्वारा जनहित में कार्य नहीं किए गए, बल्कि परिवारवाद और पार्टी हित में ही किए गए हैं। वहीं 2014 से देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व मिला है तब से पूरे हिन्दुस्तान को विकास की गति मिली है। यह उद्गार विकसित संकल्प यात्रा के ग्राम सूर्यकुण्ड में पहुंचने पर सांसद/भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा ने व्यक्त किया।

वहीं मोदी गारंटी वैन द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनओं को सजीव प्रसारण किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक नेता कहते थे कि केंद्र सरकार से एक रुपया भेजा जाता है, वह लाभार्थी तक 10 पैसे ही पहुंचता है। आज कांग्रेस के नेता की बात सत्य नजर आती दिख रही है कि कांग्रेस के एक सांसद के घर पांच सौ करोड़ रुपया बरामद हुआ है। यह बीच का पैसा कांग्रेस सरकार में बैठे लोगों के जेब में जाता था। जनता की खुशहाली से ही भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा। आजादी के 75 वर्षों में गरीब कल्याण की योजनाएं पहली बार बिना किसी भेदभाव के मिल रही हैं। प्रदेश में सुशासन सुरक्षा समृद्धि के माध्यम से विकसित भारत के सपनों को साकार करने का जज्बा दिखने लगा है। प्रधानमंत्री का मानना है कि जब जनता लाभान्वित और खुशहाल होती है तभी देश आगे बढ़ता है। जो लोग अब तक इन योजनाओं का लाभ नहीं पा सके हैं उनके लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं जहां वह अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सांसद रेखा अरुण वर्मा ने अपनी ग्राम सभा में अच्छे कार्य करवाने के लिए प्रधान अतुल मिश्रा को पीएम का भेजा अभिनंदन पत्र सौंपा। वहीं सांसद द्वारा उज्ज्वला गैस, किसान सम्मान निधि व घरौनी का वितरण किया गया।

उपजिलाधिकारी अभिनव कुमार यादव व बीडिओ प्रतीक सिंह द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इसके पूर्व नैमिष रत्न तिवारी, तरुण शुक्ला, प्रमुख मिथिलेश यादव, मंडल अध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। आए हुए अतिथियो का प्रधान अतुल मिश्रा द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता मनोज मिश्रा द्वारा किया गया। इस दौरान प्रधान अतुल मिश्रा, रुद्र प्रताप सिंह, सर्वेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a comment