अधिशासी अधिकारी ने स्वच्छाकार के कार्य की सराहना की।

सीतापुर/ सिधौली: कहते हैं यदि आप किसी कार्य को पूरे मनोयोग से करना चाहे तो ईश्वर भी आपकी मदद करता है । ऐसे ही अपने कार्य के प्रति समर्पित नगर पंचायत सिधौली के वार्ड गांधी नगर के स्वच्छाकार अशोक ने कुछ कर दिखाया है। आपको बता दे डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन हेतु नगर पंचायत सिधौली के कुछ वार्डों में तो गाड़ियां है शेष अन्य वार्डों में ठेलिया से कूड़ा कलेक्शन किया जाता है। नगर पंचायत सिधौली के गांधी नगर वार्ड में स्वच्छाकार अशोक कुमार द्वारा भी ठेलिया से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाता है जिस पर उन्होंने अपने घर का स्पीकर लगाया है जिससे कि वो लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करते हैं। अशोक कुमार द्वारा किये गये इस प्रयास की सभी प्रसंसा कर रहे है और अशोक अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा बन गये है।

अशोक के इस कार्य की खबर जब अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव को लगी तो उन्होंने स्वच्छाकार अशोक की सराहना की । यह तक उन्होंने अपने सोशलमीडिया पेज पर वेलडन अशोक लिख कर सफाई कर्मी की जम कर तारीफ की।

फोटो- ई़ओ द्वारा सोशलमीडिया पर की गई स्वच्छाकार की सराहना

अधिशासी अधिकारी ने कहा है नगर पंचायत सिधौली को साफ-सुथरा रखने एवं स्वच्छ वातावरण बनाने में हमारे सफाई कर्मचारियों की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं। उनकी सेवा भावना की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने बताया स्वच्छाकार अशोक कुमार के द्वारा किये जा रहे कार्य के लिए गणतंत्र दिवस पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

Leave a comment