सीतापुर: कबाड़ से जुगाड़ के साथ- साथ नगर पंचायत सिधौली जन सहभागिता की ओर बढ़ रहा है। शासन की मंशानुरूप (PPP) पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के आधार पर आज नगर पंचायत सिधौली में सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन किया गया। सेल्फी पाइंट का उद्घाटन ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल की प्रबंधिका ऋतु जैन व अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव द्वारा किया गया।

अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने बताया इस सौंदर्य करण में किसी भी प्रकार का राजकीय धन व्यय नहीं हुआ है नगर पंचायत कार्यालय का पुराना गेट एवं पाइपों के प्रयोग के साथ-साथ पुरानी मैट का प्रयोग हुआ है । ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल की प्रबंधिका ऋतु जैन द्वारा लाइटिंग व्यवस्था का पूर्ण प्रबंध करने व सेल्फी प्वाइंट को बनाने में सहयोग प्राप्त हुआ है।

अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने सभी नगर वासियों से अपील कि है नगर पंचायत सिधौली के सौंदरीकरण में विशेष सहयोग प्रदान करें। उन्होंने नगर पंचायत सिधौली द्वारा नियुक्त ब्रांड एंबेसडर अनुराग शुक्ला एवं स्वच्छ सारथी क्लब की ब्रांड एंबेसडर शालिनी सिंह भदोरिया का विशेष आभार व्यक्त किया है । उपरोक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा शासन की मंशा को जन-जन तक पहुंचने में विशेष सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
सेल्फी पाइंट उद्घाटन के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश पांडे, नगर पंचायत अध्यक्ष गंगाराम राजपूत एवं सदस्य दिग्विजय शुक्ला, रंजीत, हरिनाम, संजय गुप्ता एवं सदस्य प्रतिनिधि श्री गुरु के साथ-साथ नगर पंचायत के लिपिक, सेवक एवं उमेश कार्यालय सहायक प्रशांत, कंप्यूटर ऑपरेटर मुकेश, सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर पटेल, कार्यालय सहायक वीरेन, सफाई नायक अमन कुमार, दीपक एवं समस्त नगर पंचायत स्टाफ उपस्थित रहा।
