सीतापुर: नगर विकास मंत्रालय उत्तर प्रदेश द्वारा सिटी ब्यूटीफिकेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नगर पंचायत सिधौली द्वारा सिटी ब्यूटीफिकेशन प्रतियोगिता के अन्तर्गत हेरिटेज कैटेगरी में प्रतिभा किया गया है । प्रतियोगिता में भाग लेने वाले नगर पंचायतों व नगर पालिकाओं का आज रीजनल सेंटर फॉर अर्बन एंड एनवायरमेंटल स्टडीज की डायरेक्टर अंजलि मिश्रा ने निम्न बिंदुओ प्रकाश एवं शुद्ध पेयजल उपलब्धता, शौचालय, ग्रीन स्पेस, साइन बोर्ड, बेंच एवं संबंधित स्थल की क्या प्रासंगिकता है का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया सिटी ब्यूटी प्रतियोगिता में सीतापुर जिले की नगर पंचायत सिधौली, तंबौर, पेतेपुर तथा नगर पालिका लहरपुर ,बिसवां, महमूदाबाद एवं नगर पालिका परिषद सीतापुर द्वारा प्रतिभाग किया गया है। जिसके परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे ।
इस अवसर पर रीजनल सेंटर फॉर अर्बन एंड एनवायरमेंटल स्टडीज की डायरेक्टर अंजलि मिश्रा ने कहा सिटी ब्यूटीफिकेशन प्रतियोगिता का उद्देश्य सुंदर, नवीन और समावेशी सार्वजनिक स्थान बनाने के लिए प्रदेश भर के शहरों और वार्डों द्वारा किए गए परिवर्तनकारी प्रयासों को प्रोत्साहित करना और पहचानना है।
नगर पंचायत सिधौली की अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने कहा हमारा सबसे पहला लक्ष्य यह है कि नगर पंचायत सिधौली साफ और सुन्दर दिखे जिसके अन्तर्गत शहर के ब्यूटिफिकेशन के कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर किया जायेगा ।
