ईओ रेणुका यादव ने कान्हा गौशाला में लगाई गई हैलोजन लाइट, तिरपाल व अलाव आदि व्यवस्था का निरीक्षण किया।
सीतापुर: नगर पंचायत सिधौली के बहादुरपुर स्थित कान्हा गौशाला में ठंड व शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव के आदेश पर गौशाला में तिरपाल को लगाया गया है, कान्हा गौशाला में तापमान को बनाए रखने के लिए हैलोजन लाइट लगाई गई है।




अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने बताया कि कान्हा गौशाला में 50 हैलोजन लाइट लगाई गई है जिससे कान्हा गौशाला में गायों का शीतलहर से बचाव किया जाएगा। गौशाला में ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है।
