सीतापुर: नगर पंचायत अध्यक्ष गंगाराम, अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने नगर पंचायत सिधौली द्वारा वार्ड बहादुरपुर स्थित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गायों के बैठने, भूसा स्टॉक, पानी की व्यवस्था देखी। गौशाला में भूसा, दाना- चोकर, पशु आहार, गुड़ आदि की पर्याप्त व्यवस्था पाई गयी।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी ने केयरटेकर को निर्देश दिए कि गोशाला में साफ-सफाई व गायों के चारा पानी में लापरवाही न बरती जाए। साथ ही प्रतिदिन ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाया जाए।
