सीतापुर । नगर पंचायत सिधौली के वार्ड बहादुरपुर स्थित एमआरएफ (मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर का अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने एमआरएफ सेंटर के केयरटेकर को आवश्यक निर्देश दिए।
ईओ रेणुका यादव ने बताया नगर पंचायत सिधौली के बहादुरपुर वार्ड में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन योजना के अंतर्गत कूड़ा निस्तारण के लिए एमआरएफ सेंटर संचालित किया जा रहा है। जहां नगर से एकत्र किए जाने वाले कूड़े से विभिन्न प्रकार के अपशिष्ट निकालकर उन्हें पृथक किया जाता है।
उन्होंने बताया गीले कूड़े का खाद बनाकर उसे कंपोस्ट बनाकर लोगों को वितरित किया जाता है ।
