नानपारा/बहराइच: आज रविवार को प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन बहराइच की बैठक का आयोजन किया गया। जिसके क्रम में निम्न मुद्दों पर चर्चा की गई है ।
1. तहसील मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूरी पर शहरी भत्ता दिया जाए । 2.अवकाश तालिका में वास्तविक अवकाश ही रखे जाएं।3.छुट्टी होने पर स्कूल खोलने का आदेश 24 घंटे पूर्व मिले । 4.सेवा नियमावली प्रत्येक अध्यापक को दी जाए। 5.प्रमोशन तिथि वी ट्रांसफर की तिथियां निर्धारित की जाए। 5.प्रमोशन लिस्ट नियम अनुसार बने प्रमोशन लिस्ट में आ रही विसंगतियों को दूर किया जाए । 6.दीपावली छुट्टी के दौरान बीच में विद्यालय ना खोले जाएं। 7.अध्यापकों को निशुल्क हेल्थ कार्ड स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाए। 8.ट्रेनिंग के दौरान मास्टर ट्रेनर को यात्रा भत्ता व ट्रेनिंग का भत्ता दिया जाए। 9.शिक्षक कक्षा-वार विषय-वार प्रदान की जाए।
इन सभी मुद्दों को लेकर संगठन के सभी सदस्य/पदाधिकारियो की बैठक संपन्न हुई जिसमें कार्यकारिणी विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई। चर्चा के फल स्वरुप सरस्वती से दिनेश कुमार को जिला संयोजक के पद पर व प्रमोद कुमार को जिला प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया गया। इन दोनों नाम पर सभी उपस्थित सभी पदाधिकारियो ने अपनी सहमति व्यक्त की। इसके साथ ही बलहा ब्लाक की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिलीप यादव, विमल कुमार अग्निहोत्री (जिला उपाध्यक्ष), रामकृष्ण (संयुक्त मंत्री) हेमंत यादव(वरिष्ठ जिला संगठन मंत्री), सदस्यों में दिनेश कुमार, अनिरुद्ध आर्य, हरविंदर सिंह ,सुशील कुमार, प्रमोद कुमार ,अवशेष कुमार सक्सेना, अनुज कुमार आदि शिक्षक साथी उपस्थित रहे ।
