महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर पंचायत सिधौली के बाल्मीकि मंदिर में रामायण पाठ का आयोजन।

दीप प्रज्वलन के साथ ही 24 घंटे का रामायण पाठ प्रारंभ।

सीतापुर: शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में आज आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत सिधौली स्थित वाल्मीकि मंदिर को सजाया गया तथा दीप प्रज्वलन के साथ ही 24 घंटे का रामायण पाठ प्रारंभ किया गया।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया । उनहोंने कहा वाल्मीकि जयंती पर आयोजित ऐसे कार्यक्रम को जन सामान्य बहुत पसंद कर रहा है। इससे कीर्तन करने वाले समूहों को भी सरकार के साथ जुड़ने का अवसर मिला‌ है।

Leave a comment