मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में धौरहरा सांसद ने की शिरकत

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

महोली/सीतापुर। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा ब्लाक सभागार महोली पहुंची, जहाँ पर नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता करते हुए अयोध्या की जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाते हुए कई योजनाएं लागू की है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि नारी का सम्मान व पद सदैव उच्च रहा है 70 साल के बाद नया सूर्याेदय हुआ है 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की बागडोर संभाली उनकी पहली प्रतिज्ञा थी कि अभी आबादी को सशक्त बनाएंगे तभी भारत महान बनेगा। महिलाओं के लिए तरह-तरह की योजनाएं चलाई जिससे आज महिला सशक्त है।

धौरहरा सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया है महिलाओं को समूह के माध्यम से स्वरोजगार मिला है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने अपना संबोधन में कहा भाजपा सरकार गांव गरीब किसान मजदूर व महिलाओं की सरकार है नारी शक्ति बंधन अधिनियम के पारित होने से नारी सशक्त होगी और सभी छोटे बड़े पदों पर महिलाओं की भागीदारी होगी। इस दौरान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, इंदू सिंह चौहान, नैमिष रत्न तिवारी, श्रीनाथ बाजपेई, रजनीश श्रीवास्तव, मिथिलेश यादव, महेंद्र वर्मा, पीयूष मिश्रा, सहित समूह व संगठन की महिलाएं मौजूद रही।

Leave a comment