सीतापुर: आज गुरुनानक एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, गुरुनानक कॉलोनी, सीतापुर में आयोजित जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में 19 वर्षीय बालिका वर्ग में श्री रघुराज सिंह हायर सेकेण्डरी स्कूल ने सिल्वर मेडल हासिल कर जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ऋषि कुमार मिश्र और वरिष्ठ लिपिक श्री अजय कुमार शुक्ला उपस्थित रहे। शारीरिक शिक्षक डॉक्टर निखिल कुमार रस्तोगी ने बालिकाओं को और अच्छा खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। टीम में प्रियंका राठौर, बुलबुल, सुनैना राठौर, आरुषि राज, पूनम, वीणा, वंशी, जैनब खातून, दिव्यांशी सिंह, सिमरनजीत सिंह, अनुष्का गौतम और संजना शामिल रहीं।
