मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

सांसद सीतापुर राजेश वर्मा ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

सीतापुर: आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का भव्य आयोजन राजकीय इण्टर कालेज के परिसर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों जैसे हिन्दू कन्या पाठशाला, प्राथमिक विद्यालय मिश्रापुर, राजकीय इण्टर कालेज, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, आर्य कन्या इण्टर कालेज, कम्पोजिट विद्यालय भगौतीपुर आदि के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का मनमोहक प्रस्तुतीकरण किया गया।

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में समस्त विकास खण्डों, नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों से भव्य यात्रा का आयोजन करते हुये अमृत कलश लाये गये, जिन्हे सम्मान सहित स्थापित किया गया।

ईओ रेणुका यादव ने सिधौली में निकली अमृत कलश यात्रा

एन0सी0सी0 कैडटों द्वारा इनकी अगवानी की गयी तथा महिलाओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इन अमृत कलशों में विभिन्न गांवों से एकत्रित की गयी मिट्टी एवं अक्षत संकलित किया गया है, जिसे जिला मुख्यालय से लखनऊ एवं लखनऊ से दिल्ली भेजा जायेगा।

सांसद सीतापुर राजेश वर्मा व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। गायिका आयुषी पाण्डेय एवं राधिका श्रीवास्तव द्वारा सरस्वती वंदना, देशभक्ति गीत व अन्य लोकगीतों का गायन किया गया। कार्यक्रम में जिन बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति की गयी थी, उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a comment