बहराइच: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका व परिषदीय विद्यालयों ने चित्र प्रदर्शनी लगाई।


इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। मुख्य अतिथि विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश नारी सशक्तीकरण की पहचान बन चुका है। इसके पहले नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, मुख्य विकास अधिकारी राम्या आर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में सर्वश्रेष्ठ स्थान पाने वाली छात्राओं को पांच-पांच हजार का डैमोचेक, मेडल, प्रशस्ति पत्र तथा गिफ्ट पैक, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कला प्रतियोगिता की श्रेष्ठ बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. एसके सिंह, उप निदेशक कृषि टीपी शाही, एसडीएम सदर डॉ. पूजा यादव, सीओ सिटी राजीव सिसोदिया, बीएसए अव्यक्तराम तिवारी, क्रीड़ा अधिकारी नीरज मिश्रा व जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकूपर सहित काफी लोग मौजूद रहे।
