नगर पंचायत सिधौली में महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई।
सीतापुर: नगर पंचायत सिधौली कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। गाँधी जयंती के अवसर पर नगर पंचायत सिधौली चेयरमैन गंगाराम राजपूत, ईओ रेणुका यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया।


जिसके उपरांत गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। ईओ रेणुका यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी के बताए आदर्शों को आत्मसात कर अहिंसा के मार्ग पर चलने की बात कही । गांधी एंव शास्त्री जयंती पर नगर पंचायत सिधौली देशभक्ति के रंग में रंगी दिखीं। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभासद, लिपिक, कर्मचारियों सहित आदि उपस्थित रहें।
