स्वच्छता के लिए सिधौली में आज 1 घंटे का ‘श्रमदान’, सहायक निर्देशक रश्मि सिंह ने किया श्रमदान।

पीएम मोदी की अपील पर नगर पंचायत सिधौली के वार्डों में चलाया गया स्वच्छता अभियान, ईओ रेणुका यादव, चैयरमेन गंगाराम राजपूत ने भी की सफाई।

सीतापुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि अर्पित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील पर नगर पंचायत सिधौली में स्वच्छता के लिए आज 1 घंटे का श्रमदान’ अभियान चलाया गया।

जिसमें नगर पंचायत सिधौली में शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी श्रीमती रश्मि सिंह (सहायक निदेशक स्थानीय निकाय) द्वारा वार्ड संख्या एक स्थित कान्हा गौशाला एवं अवंती बाई पार्क में चैयरमेन गंगाराम राजपूत, ईओ रेणुका यादव, नगर पंचायत के सदस्य श्रीमती गीता भार्गव, श्रीमती रेणु, श्रीमती सरोज, श्रीमती अर्चना, श्रीमती आबिद, श्रीमती सुनीता मिश्रा, श्री हरि नाम वर्मा, श्री मनीष जायसवाल, श्री संजय गुप्ता) एवं प्रतिनिधि श्री राहुल वर्मा, श्री राजेंद्र कुमार, श्री अनिल कुमार एवं श्री उत्तम मिश्रा के साथ श्रमदान किया गया।

इस अवसर पर वार्ड संख्या 1 तथा 5 में आयोजित स्वच्छता रैली को नोडल अधिकारी रश्मि सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस दौरान नोडल अधिकारी द्वारा अपने घरों में कंपोस्टिंग करने वाली महिला सदस्य गणों को सम्मानित किया गया तथा बहादुरपुर स्थित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण भी किया गया।

ईओ रेणुका यादव ने सभी से स्वछता को अपने जीवन शैली का हिस्सा बनाने व अपने नगर कों स्वच्छ रखने और रोजाना सफाई करने की अपील की। इस अवसर पर नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

सहायक निर्देशक रश्मि सिंह ने ईओ रेणुका को उनके प्रयासों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

सीतापुर- आज नगर पंचायत सिधौली में 154 घंटे महासफाई अभियान एंव 1 घंटे का स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम के लिए सिधौली पहुचीं नामित नोडल अधिकारी सहायक निर्देशक रश्मि सिहं ने ईओ रेणुका यादव नगर पंचायत सिधौली को उनके बेहतरीन कार्यों और नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए किये जा रहे प्रयासों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सहायक निर्देशक रश्मि सिहं ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता के प्रति पूरे देश में जागरूकता बढ़ी है स्वच्छ भारत अभियान एक दूरदर्शी सपने के रूप में शुरू हुआ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में यह एक राष्ट्रव्यापी जनांदोलन में बदल गया हैं।

Leave a comment